दिल्ली के सिंहासन की दौड़ मे सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान मे उतारने वाली पार्टी कांग्रेस या भाजपा जैसी पुरानी पार्टियों नहीं बल्कि बसपा बन सकती है। पार्टी ने देश भर मे 500 उम्मीवार उतारने का फैसला किया है।
आंध्र प्रदेश मे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार कार्य के दौरान खुद को दुविधा मे पा रहे हैं। उनकी पार्टी का पक्ष पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्देपर सबसे कमजोर होने की वजह से।
उड़ीसा मे बीजू व भाजपा के संबंधों मे दरार क्या आई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व वामपंथियों ने तुरंत बीजू जनता दल से दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया। बीजू जनता दल द्वारा आयोजित होने वाली रैली मे ये दोनों शामिल होने वाले हैं।
जम्मू काश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दूल्ला ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष मे प्रचार शुरू कर दिया है। उमर जनता को बता रहे हैं कि कांग्रेस की जीत का मतलब राष्ट्रीय कांफ्रेंस की जीत होगी।
0 comments:
Post a Comment