Related Posts with Thumbnails

Search/ खोज


MORE STORIES

बुनकरों और शिल्पियों को बाजार-प्रबंधन का प्रशिक्षण आवश्यक

राज्यपाल  रामनरेश यादव द्वारा गाँधी शिल्प बाजार का शुभारम्भ
Bhopal:Sunday, October 16, 2011
  राज्यपाल  रामनरेश यादव ने आज यहाँ ओल्ड कैम्पियन ग्राउण्ड पर अम्बिका शिक्षा समाज कल्याण समिति, भोपाल द्वारा भारत की चुनिंदा हस्तशिल्प वस्तुओं के संग्रह-‘गाँधी शिल्प बाजार’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के पारम्परिक बुनकरों, शिल्पियों व कारीगरों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए बाजार प्रबंधन का आधुनिक प्रशिक्षण देना आवश्यक है। 

Read Full Story......

शासकीय आवास में किरायेदार रखने वाले के विरूद्ध दर्ज होगी एफ.आई.आर.-गृह मंत्री

अनाधिकृत रूप से रहने वालों से खाली कराये जायेंगे शासकीय आवास
Bhopal:Friday, October 14, 2011
  गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि शासकीय आवासों में अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्तियों से अतिशीघ्र आवास खाली कराये जायें। इसमें कोई ढील नहीं दी जाये। शासकीय आवास में किरायेदार रखने पर संबंधित के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने के साथ ही कर्मचारी/अधिकारी होने पर उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए उनके विभाग प्रमुख को भी पत्र लिखा जाये और उसे कदाचरण का दोषी माना जाए।

Read Full Story......

प्रदेश ने 11वीं पंचवर्षीय योजना में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर से की तरक्की

Bhopal:Wednesday, October 12, 2011
  मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले दृष्टि पत्र की आज मंत्रालय में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना में प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय वृद्धि दर से अधिक है। 
प्रदेश में कृषि क्षेत्र में 5 प्रतिशत के विरूद्ध 9.38 प्रतिशत, औद्योगिक क्षेत्र में 10 प्रतिशत के विरूद्ध 11.25 प्रतिशत तथा सेवा क्षेत्र में 8 प्रतिशत के विरूद्ध लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।कृषि क्षेत्र में लक्ष्य से अधिक की वृद्धि दर।

Read Full Story......
 
blog template by Media Watch : header image by Campus Watch