केन्द्र का पैगाम-मप्र की खनिज नीति दूसरे राज्यों के लिये भी आदर्श
योग्य आवेदक को खनन की मंजूरी का प्रावधान
गुणवत्ता के लिये व्यावसायिक धरातल पर तैयार मध्यप्रदेश की साल 2010 की खनिज नीति भी अब देश में गूँज रही है। बात इसलिये महत्वपूर्ण है कि केन्द्र सरकार ने न सिर्फ इस पर अपनी रज़ामंदी की मुहर लगाई है, बल्कि देश के सारे राज्यों को इसे अपनाने की सीख भी दी है। प्रदेश की नीति के जिस प्रावधान को सराहा गया है वह क्षेत्र विशेष में खनन के एक से ज्यादा आवेदन मिलने की सूरत में उपयुक्त क्षमता वाले और योग्य आवेदक को ‘विशेष कारण’ मानते हुए मंजूरी देने पर आधारित है।
Labels: 2011, centeral govt, MP, oct, policy matter
म.प्र. भू-राजस्व संहिता (संशोधन) अध्यादेश के प्रारूप को मंजूरी
(मंत्रि-परिषद के निर्णय)
Bhopal:Tuesday, October 18, 2011
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज सम्पन्न मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता (संशोधन) अध्यादेश-2011 के प्रारूप को मंजूरी दी गई। इसके प्रावधानों को लागू करने के लिये अध्यादेश जारी किया जायेगा।

बुनकरों और शिल्पियों को बाजार-प्रबंधन का प्रशिक्षण आवश्यक
राज्यपाल रामनरेश यादव द्वारा गाँधी शिल्प बाजार का शुभारम्भ
Bhopal:Sunday, October 16, 2011
राज्यपाल रामनरेश यादव ने आज यहाँ ओल्ड कैम्पियन ग्राउण्ड पर अम्बिका शिक्षा समाज कल्याण समिति, भोपाल द्वारा भारत की चुनिंदा हस्तशिल्प वस्तुओं के संग्रह-‘गाँधी शिल्प बाजार’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के पारम्परिक बुनकरों, शिल्पियों व कारीगरों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए बाजार प्रबंधन का आधुनिक प्रशिक्षण देना आवश्यक है।

शासकीय आवास में किरायेदार रखने वाले के विरूद्ध दर्ज होगी एफ.आई.आर.-गृह मंत्री
अनाधिकृत रूप से रहने वालों से खाली कराये जायेंगे शासकीय आवास
Bhopal:Friday, October 14, 2011
गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि शासकीय आवासों में अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्तियों से अतिशीघ्र आवास खाली कराये जायें। इसमें कोई ढील नहीं दी जाये। शासकीय आवास में किरायेदार रखने पर संबंधित के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने के साथ ही कर्मचारी/अधिकारी होने पर उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए उनके विभाग प्रमुख को भी पत्र लिखा जाये और उसे कदाचरण का दोषी माना जाए।

प्रदेश ने 11वीं पंचवर्षीय योजना में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर से की तरक्की
Bhopal:Wednesday, October 12, 2011
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले दृष्टि पत्र की आज मंत्रालय में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना में प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय वृद्धि दर से अधिक है।

प्रदेश में कृषि क्षेत्र में 5 प्रतिशत के विरूद्ध 9.38 प्रतिशत, औद्योगिक क्षेत्र में 10 प्रतिशत के विरूद्ध 11.25 प्रतिशत तथा सेवा क्षेत्र में 8 प्रतिशत के विरूद्ध लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।कृषि क्षेत्र में लक्ष्य से अधिक की वृद्धि दर।
विश्व बैंक दल ने नवाचारी प्रयासों को सराहा
धान की खेती को प्रोत्साहन दिये जाने की पहल की सराहना की
Bhopal:Wednesday, October 12, 2011
विश्व बैंक दल ने डी.पी.आई.पी. परियोजना द्वारा नवाचार के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई पद्धति एवं एस.आर.आई. पद्धति से धान की खेती को प्रोत्साहन दिये जाने की पहल की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में 5 जिलों- नरसिंहपुर, रीवा, दमोह, सीधी तथा पन्ना में एस.आर.आई. पद्धति से 138 गाँवों के 1 हजार 427 किसानों के साथ लगभग 778 एकड़ कृषि क्षेत्र मंे इस बार धान की खेती ली गई है। इससे धान के उत्पादन में बढ़ोत्तरी की संभावना है।

Labels: agicullture, MP, woldBank
कालादेव में नहीं होता रावण का दहन
पत्थरमार युद्ध में राम दल की विजय की अनूठी परम्परा
Bhopal:Thursday, October 6, 2011
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के कालादेव में अनूठी परम्परा से दशहरा मनाया गया। देश में बुराईयों के प्रतीक रावण का दहन कर दशहरा मनाने की परम्परा है लेकिन कालादेव में अनूठे ढंग से यह त्योहार मनाने की परम्परा है।

मप्र जनसंपर्क विभाग . राजभाषा प्रदर्शनी में मिला द्वितीय पुरस्कार
राष्ट्रीय हिंदी अकादमी का तीन दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न
Bhopal:Thursday, October 6, 2011
राष्ट्रीय हिंदी अकादमी रूपाम्बरा के 24वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में मध्यप्रदेश सरकार के उपयोगी प्रकाशनों को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। माउंट आबू (राजस्थान) में 2 से 4 अक्टूबर तक हुए इस सम्मेलन में भारत सरकार के विभिन्न प्रतिष्ठानों के राजभाषा अधिकारियों, राज्यों के जनसंपर्क अधिकारियों और भारतीय भाषाओं के रचनाकारों ने हिस्सा लिया।

बुराईयों और कुप्रथाओं से मुक्त वातावरण बनाने की कोशिशें आज से ही शुरू करें
दशहरा समारोह में राज्यपाल श्री राम नरेश यादव की अपील
Bhopal:Thursday, October 6, 2011
राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने गुरूवार को टी.टी.नगर के दशहरा मैदान में आयोजित विजयादशमी समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी के पर्व पर हम सभी का यह संकल्प हो कि हम हर बुराई त्याग देंगे और अच्छाई का मार्ग अपनायेंगे। उन्होंने कहा कि राम समाज के अच्छे लोगों का प्रतिनिधित्व करने वालों का चरित्र है। ऐसे ही चरित्रवान लोगों से आज भी दुनिया चल रही है।

भारत में फिर दौड़ेगा चीता
मध्यप्रदेश के दोनों अभ्यारण्यों में 80 चीते बस सकते हैं
शिकार के कारण भारत के जंगलों से लुप्त हुआ चीता अब दोबारा यहाँ दिखाई देगा.सरकार ने वन्यजीव गुटों की उन अनुसंशाओं को मान लिया है कि चीते को मध्य प्रदेश के दो अभ्यारण्यों और राजस्थान के शाहगढ़ इलाक़े में दोबारा बसाया जा सकता है.
Read Full Story......
माँ बनने से डरती हैं महिला पत्रकार
महिला अखबारनवीसों की कहानी एक जैसी है
साभार भड़ास4मीडिया
''...अगर आपको अपना चेहरा दिखाकर या फिर बातों से प्रभावित करने या मक्खन लगाने की कला नहीं आती तो मीडिया जगत आपके लिए नहीं है. अगर आपका कोई गाडफादर नहीं है तो भी मीडिया आपके लिए नहीं है. ऐसे में आप मेरी तरह फांकाकशी करेंगे.
Read Full Story......
किन्नरों द्वारा वसूली के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया
शिकायत के बावजूद रेल प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं
बैतूल। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष एन डी पटले एवं सदस्य नीरजा श्रीवास्तव ने उत्तर रेलवे के विरुद्ध दीपक बुंदेले के परिवाद को स्वीकारते हुए किन्नरों द्वारा रेल यात्रियों से की जाने वाली वसूली के लिए रेल प्रशासन को जिम्मेदार मानकर ब्याज सहित लगभग पांच गुना हर्जाना दिए जाने का आदेश दिया है।
Read Full Story......
प्रदेश में 18 नये शासकीय महाविद्यालय इसी सत्र से प्रारंभ होंगे
29 जून को लटेरी के शासकीय महाविद्यालय का लोकार्पण
मध्यप्रदेश में नये शिक्षण सत्र से 18 नये शासकीय महाविद्यालय खोले जा रहे है। नये महाविद्यालयों की श्रृंखला में विदिशा जिले के लटेरी में एक शासकीय महाविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा मंगलवार 29 जून को लटेरी के शासकीय महाविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। उल्लेखनीय है कि लटेरी का यह पहला शासकीय महाविद्यालय है।
Read Full Story......
Labels: MP
सहारा पीछे, साधना आगे
sabhaar : भड़ास4मीडिया
डिस्ट्रीब्यूशन कमजोर होने के कारण बाजी साधना के हाथ लगी
तेइसवें हफ्ते की टीआरपी में साधना न्यूज मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ दिया है। इस हफ्ते में भोपाल गैस कांड का फैसला आया था। इस बड़े फैसले को प्रत्येक चैनल अपने-अपने हिसाब से दिखाकर-परोसकर टीआरपी बढ़ाने में जुटे रहे।
Read Full Story......
डाव कैमिकल्स को भी मिली एंडरसन जैसी सुविधा
कार्बाइड परिसर में बिखरा 18 हजार टन रासायनिक कचरा
दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी के बाद भी केन्द्र व राज्य सरकार को कोई नसीहत नहीं मिली। दोनों सरकारों ने यूका के विलय के बाद बनी कंपनी डाव कैमिकल्स की खातिरदारी की और यहां तक कि यूका के जहरीले कचरे की सफाई के लिए भी उसे जिम्मेदार नहीं बनाया गया।
Read Full Story......
Labels: GasTragedy, MP
यूपी परिवहन निगम को चूना लगा रहीं एमपी की बसें
खत्म हो चुका है समझौता एमपीएसआरटीसी से
आगरा बिना समझौते दौड़ रहीं मध्य प्रदेश रोडवेज की बसें यूपी परिवहन निगम को लाखों का चूना लगा रही हैं। क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारी भी उनको रोकने में खुद को असहाय पा रहे हैं।
Read Full Story......
Labels: MP, News-Views, up
........मीडिया भी दोषी है
अरशद अली खान, भोपाल I साभार: भड़ास फॉर मीडिया
भोपाल गैस कांड के दोषियों को दण्डित करने को लेकर सात जून को जब यहां की अदालत ने अपना फैसला सुनाया तो भोपाल के मीडिया ने छाती पीट-पीट कर आसमान सर पर उठा लिया, ऐसा लगा जैसे मीडिया का सब कुछ लुट गया हो।
Read Full Story......
मप्र मैं 'संघी कुलपति' की पोल खुली
कुलपति प्रो. बीके कुठियाला की तगड़ी घेराबंदी शुरू
साभार ! भड़ास4मीडिया
परीक्षा में 'संघी सवाल' पूछे गए : कांग्रेस ने मोर्चा खोला : कुलपति के इस्तीफे की मांग : शिवराज पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप : माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीके कुठियाला की तगड़ी घेराबंदी शुरू हो चुकी है.
Read Full Story......
Labels: MP, viceChancellor
समाचार एजेंसी यूनीवार्ता से खबर है
यूनीवार्ता में राजनीति काफी तेज
साभार ! भड़ास4मीडिया
सुभाष निगम को ब्यूरो देखने के लिए कहा गया : समाचार एजेंसी यूनीवार्ता से खबर है कि दिल्ली ब्यूरो चीफ शोभना जैन को प्रबंधन ने अब हटाने का मन बना लिया है. अभी तक डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में काम देख रहे सुभाष निगम से कह दिया गया है कि वे अगले आदेश तक ब्यूरो चीफ का काम देखें.
शोभना जैन को ब्यूरो चीफ बनाए जाने के बाद से यूनीवार्ता में राजनीति काफी तेज हो गई थी. यूनीवार्ता के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने जनवरी महीने में महाप्रबंधक एके भंडारी को लिखित ज्ञापन देकर शोभना के व्यवहार, भाषा व आचरण की बुराई की थी.
शोभना जैन को ब्यूरो चीफ लायक न होने की बात कह पद से हटाने की मांग की थी. सूत्रों के मुताबिक बाद में शोभना जैन ने प्रबंधन को एक पत्र लिखकर अपनी टीम के कई वरिष्ठ पत्रकारों पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए. प्रबंधन ने आरोपी पत्रकारों से इस बारे में जवाब तलब किया तो सभी ने पत्र लिखकर आरोप को मनगढ़ंत और आंतरिक राजनीति का हिस्सा करार दिया. पत्रकारों के जवाब के बाद प्रबंधन चुप्पी साध गया.

खबर है कि पिछले दिनों एक बार फिर यूनीवार्ता के ढेर सारे लोगों ने इकट्ठा होकर महाप्रबंधक भंडारी को पत्र लिखा. भंडारी को पत्र देकर पत्रकारों ने शोभना जैन के अधीन काम करने से इनकार करते हुए तुरंत डिसीजन लेने के लिए दबाव बनाया. बताया जाता है कि भंडारी ने फिलहाल सुभाष कदम को ब्यूरो चीफ के रूप में काम देखने को कह दिया है.
सुभाष कदम अभी तक शोभना जैन की अनुपस्थिति में ब्यूरो का काम देखते थे. पर अब वे ब्यूरो के प्रभारी के रूप में रोजाना काम देखेंगे. शोभना जैन को नया काम क्या दिया गया है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है.
Read Full Story......
Subscribe to:
Posts (Atom)