Bhopal:Wednesday, October 12, 2011
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले दृष्टि पत्र की आज मंत्रालय में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना में प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय वृद्धि दर से अधिक है।

प्रदेश में कृषि क्षेत्र में 5 प्रतिशत के विरूद्ध 9.38 प्रतिशत, औद्योगिक क्षेत्र में 10 प्रतिशत के विरूद्ध 11.25 प्रतिशत तथा सेवा क्षेत्र में 8 प्रतिशत के विरूद्ध लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।कृषि क्षेत्र में लक्ष्य से अधिक की वृद्धि दर।